गौकशी करने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी करने वाली महिला समेत चार गिरफ्तार


हरिद्वार, 30 मई (हि.स.)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में गौकशी और नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भगवानपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम खेलड़ी में छापेमारी कर एक महिला सहित चार आरोपितों को गौकशी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम खेलड़ी स्थित एक घर में गौकशी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर एक महिला समेत चार लोगों को गौकशी करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने घटनास्थल से गौमांस तथा गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते महिला, नफीस पुत्र लियाकत, रिहान पुत्र शहजाद व अयान पुत्र शहजाद निवासीगण ग्राम खेलड़ी, कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story