होटल में मारपीट, डीजे संचालक सहित पांच गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
होटल में मारपीट, डीजे संचालक सहित पांच गिरफ्तार


हरिद्वार, 29 मार्च (हि.स.)। रानीपुर थाना क्षेत्र के शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में देर रात हुए विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार 28 मार्च की रात रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

जांच में पता चला कि होटल में एक पक्ष द्वारा पार्टी की जा रही थी। देर रात शराब के नशे में डीजे बजाने को लेकर उनका डीजे संचालकों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में होने के कारण वे लगातार हंगामा और मारपीट करते रहे। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के कुल पांच लोगों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपितों के नाम पते राजकुमार, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, अभिमन्यु चौहान निवासी सीतापुर, कोतवाली ज्वालापुर, अनुज झा निवासी सीतापुर, कोतवाली ज्वालापुर, चितरजन निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, व रजत पुत्र बाबूराम, निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story