नगदी चोरी के लिए तोड़ा था एटीएम का ताला, चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

WhatsApp Channel Join Now
नगदी चोरी के लिए तोड़ा था एटीएम का ताला, चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे


हरिद्वार, 24 फ़रवरी (हि.स.)। एटीएम तोड़ नगदी ले जाने के प्रयास के आरोपित शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित चोरी के मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है।

जानकारी के मुताबिक 22 फरवरी को थाना क्षेत्र के रावली महदूद सिडकुल निवासी कुलदीप जोशी ने कोतवाली रानीपुर पुलिस को रात्रि में शिवलोक कालोनी स्थित एटीएम में अज्ञात चोर द्वारा घुसकर एटीएम का लॉक तोडकर चोरी करने का प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आज आरोपित को मुखबिर की सूचना पर वॉटर वर्क्स शिवलोक स्थित ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एटीएम का टूटा हुआ लॉक व अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपित ने बताया कि वह पहले भी चोरी ओर अवैध अस्लाह के मुकदमों में जेल गया था एवं कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया। मुकदमें एवं अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए एटीएम तोड़कर नगदी जुटाने की योजना बनाई थी।

आरोपित का नाम पता लविश पुत्र लक्ष्मी चंद निवासी वॉटर वर्क्स कॉलोनी, शिवलोक कालोनी हरिद्वार उम्र 20 वर्ष बताया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story