कनखल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा

WhatsApp Channel Join Now
कनखल में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा


हरिद्वार, 03 नवंबर (हि.स.)। दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मंगलवार को कनखल के झंडा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराना और बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना रहा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। दीपावली के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771471 Articles

Share this story