मुस्तफाबाद में गौकशी: वांछित मेहरबान और आजम गिरफ्तार
हरिद्वार, 26 अक्टूबर (हि.स.)। थाना बहादराबाद पुलिस ने गौकशी प्रकरण में फरार चल रहे दो वांछितों मेहरबान उर्फ चांदी और आजम को उनके घर से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम मुस्तफाबाद के जंगल क्षेत्र में गौकशी की घटना पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 239/26 धारा 3/5/11 गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।सोमवार को रात्रि अधिकारी उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज टीम के साथ चौकी शांतरशाह पहुंचे तो चेतक-30 के कर्मचारियों ने मुखबिर से प्राप्त सूचना दी कि गौकशी के दो वांछित आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित मेहरबान उर्फ चांदी पुत्र हाकम, उम्र 30 वर्ष और आजम पुत्र असलम, उम्र 30 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुस्तफाबाद, थाना बहादराबाद हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

