जंगल में गौकशी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 20 फरवरी (हि.स.)। जनपद हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में पुलिस ने गौकशी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से गौमांस, कटान में प्रयुक्त उपकरण एवं तराजू बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली पुलिस को गांव पीरपुरा के जंगल क्षेत्र में गौकशी किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक ने टीमों का गठन कर सर्च अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने दो आरोपितों—कुर्बान पुत्र हनीफ एवं आशु पुत्र हामिद, निवासी मुकर्बपुर, थाना कलियर—को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि कुछ अन्य आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के पास से गौमांस, कटान के उपकरण तथा तराजू बरामद किया गया है। आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story