गौकशी करते दो आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गौकशी करते दो आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 26 जून (हि.स.)। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना कलियर पुलिस ने गौकशी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 120 किलो गौमांस व गौकशी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जंवाईखेड़ा गांव में शईद कुरैशी के मकान में गौकशी की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर मकान की घेराबंदी की। इस दौरान चार आरोपित मौके से फरार हो गए, जबकि दो आरोपितों को गौमांस और गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 120 किलोग्राम गौमांस, एक चापड़, दो छोटी कुल्हाड़ियां और एक लकड़ी का गुटका बरामद किया।

पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण अधिनियम के के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है, जबकि फरार आरोपितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले भी गौकशी के मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम पते शईद कुरैशी (50 वर्ष), निवासी जंवाईखेड़ा, पिरान कलियर व शानू कुरैशी (30 वर्ष), निवासी तेलियान मस्जिद के पास, पिरान कलियर, हरिद्वार बताए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story