सभासदों ने डीएफओ से समस्याएं हल करने की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
सभासदों ने डीएफओ से समस्याएं हल करने की उठाई मांग


पौड़ी गढ़वाल, 06 अप्रैल (हि.स.)। शहर व आसपास के इलाकों में गुलदार की गतिविधियां दिखने पर सभासदों ने नाराजगी जताई है। सभासदों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने सहित विभिन्न समस्याओं के हल की मांग उठाई है। सभासदों ने डीएफओ गढ़वाल से मुलाकात कर जल्द समस्याएं हल करने की मांग की है। सोमवार को नगरपालिका के सभासदों ने डीएफओ गढ़वाल से मुलाकात की।

इस दौरान सभासदों ने कहा कि शहर व आसपास लगातार गुलदार की गतविधियां देखने को मिल रही है। जिससे गुलदार की दहशत बनी हुई है। कहा कि लगातार गुलदार की गतिविधियां दिखने से शहरवासी भयभीत है। सभासदों ने कहा कि शहर में बंदरों की संख्या भी बढ़ गई है। आए दिन बंदरों के आतंक से लोग घायल हो रहे है। बंदर आए दिन भोजन की तलाश में लोगों के घरों तक घुस जा रहे है।

कहा कि रिजर्व फारेस्ट व अन्य स्थानों पर कई पेड़ गिरने की स्थिति में है। उन्होंने जल्द ही इन समस्याओं को हल करने की मांग उठाई। इस मौके पर सभासद गौरव सागर, युद्धवीर सिंह, बृजमोहन नेगी, शुभम रावत, रेखा देवी, प्रदीप असवाल आदि शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story