हल्द्वानी: चित्रशिला घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

WhatsApp Channel Join Now
हल्द्वानी: चित्रशिला घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान


हल्द्वानी, 13 अप्रैल (हि.स.)। नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में हुए इस अभियान में निगम के कर्मचारियों ने घाट परिसर और आसपास फैली गंदगी को साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि नगर निगम समय-समय पर ऐसे अभियान चलाता रहता है, जिनका मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही हल्द्वानी को 'ग्रीन सिटी' के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखें और निगम के प्रयासों में सहयोग करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story