राज्यमंत्री पंवार ने मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
राज्यमंत्री पंवार ने मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी


राज्यमंत्री पंवार ने मरीजों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी


देहरादून, 08 सितंबर (हि.स.)। राज्यमंत्री प्रताप पंवार ने मंगलवार को देहरादून स्थित जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण कर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

मरीजों ने मंत्री को बताया कि उन्हें समय पर आवश्यक दवाएं और इंजेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की सराहना भी की।

निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी सहित अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और सभी कार्मिक निर्धारित वेशभूषा में अपने कक्षों में उपस्थित मिले।

राज्यमंत्री ने अस्पताल में सुव्यवस्थित प्रबंधन,स्वच्छता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ.यतेंद्र सिंह और उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

निरीक्षण के दौरान पीआरओ प्रमोद पंवार,सहायक नर्सिंग अधीक्षिका सुशीला पंवार,ज्योति खन्ना सहित अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story