मंगलौर सहकारी संघ चुनाव संपन्न,विकास चौहान बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
मंगलौर सहकारी संघ चुनाव संपन्न,विकास चौहान बने अध्यक्ष


हरिद्वार, 09 मई (हि.स.)। सहकारी संघ लिमिटेड मंगलौर की प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। राज्य सरकार की ओर से नामित एक संचालक सहित कुल 13 संचालकों वाले बोर्ड का गठन किया गया,जिसमें अध्यक्ष पद पर विकास चौहान और उपाध्यक्ष पद पर मोनिका निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के चार पदों पर टीना देवी, नीशू राठी, भारती देवी और सुशील राठी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि के दो पदों पर नेहा और मसरूर चुने गए। इसके अलावा थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार और क्रय-विक्रय सहकारी समिति सहित अन्य सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील राठी, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, कुलवीर प्रधान, मांगेराम सिरोही, सचिन प्रधान, रोहित प्रधान, जितेंद्र प्रमुख, अजय चौहान, नितिन संसिया और अक्षय सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story