गैस के लिए लंबी कतारें

WhatsApp Channel Join Now
गैस के लिए लंबी कतारें


पौड़ी गढ़वाल, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिले में रविवार को इंडेन गैस उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डीएम कार्यालय के पास गैस वितरण के दौरान सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जहां कड़ी धूप में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों इंतजार करते नजर आए।

उपभोक्ताओं सलीम, अनवर अहमद, आरती देवी और नीलम रावत ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे रहे, बावजूद इसके कई लोगों को गैस नहीं मिल पाई और उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। उपभोक्ताओं ने इस व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई है, उन्हें जल्द ही आवंटन कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story