कांग्रेस ने उत्तराखंड विस चुनाव के मद्देनजर कृष्ण सत्रोद को वार रूम का अध्यक्ष बनाया

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने उत्तराखंड विस चुनाव के मद्देनजर कृष्ण सत्रोद को वार रूम का अध्यक्ष बनाया


देहरादून, 24 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के तहत उत्तराखंड में पार्टी के वार रूम के अध्यक्ष की नियुक्ति की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तराखंड में वार रूम के अध्यक्ष के रूप में कृष्ण सत्रोद की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

वार रूम के अध्यक्ष की नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

--------+

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765944 Articles

Share this story