रेखा आर्य से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार : गणेश गोदियाल

WhatsApp Channel Join Now
रेखा आर्य से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच कराए सरकार : गणेश गोदियाल


देहरादून, 17 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े कथित संपत्ति मामले और स्कूली बच्चों के मध्याह्न भोजन के राशन से संबंधित आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

गोदियाल ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि रेखा आर्य का रोते हुए वीडियो देखकर यदि उनके साथ प्रताड़ना हुई है तो उन्हें उनके प्रति सहानुभूति है। हालांकि, उन्होंने रेखा आर्य के पति से जुड़ी कथित 210 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति और मध्याह्न भोजन के राशन से संबंधित आरोपों पर भी जवाब मांगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रेखा आर्य से इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण देने की मांग की। उन्होंने कहा कि रेखा आर्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।

गणेश गोदियाल ने कहा कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच पूरी होने तक मंत्री पद से इस्तीफे की मांग पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए और आरोप सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762339 Articles

Share this story