कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी आज लेंगी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक
पौड़ी गढ़वाल, 31 मई (हि.स.)। मंडल मुख्यालय पौड़ी में 4 जून को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता इन दिनों राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को सफल बनाने को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी पौड़ी पहुचेंगी। इस दौरान वह तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगी।
इससे पूर्व कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पौड़ी कंडोलिया मैदान का जायजा लिया था। उन्होंने मैदान में आवश्यक तैयारी को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की थी।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि 4 जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पौड़ी जिले में दौरा प्रस्तावित है। वह कंडोलिया मैदान में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। बताया कि राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। उनके दौरे को सफल बनाने को लेकर सभी तैयारियां व विभिन्न व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है। बताया कि दौरे को सफल बनाने को लेकर सोमवार को प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को पौड़ी पहुचेंगी। वह सर्किट हाउस में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

