पार्षदों पर आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
पार्षदों पर आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन


देहरादून, 28 फरवरी (हि.स.)। महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं पार्षदों ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक काे संगठन के पार्षदों पर लगाए जा रहे कथित झूठे एवं राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित आरोपों के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस पदाधिकारियाें काे अपने ज्ञापन में पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध जांच कराए जाने तथा झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

इस संबंध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि पार्षदों पर लगाए जा रहे आरोप राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के उद्देश्य से इस प्रकार के निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा कि लोकतंत्र में असहमति और जनहित के मुद्दे उठाना अपराध नहीं है। यदि संगठन के जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने प्रशासन से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर जांच करने की मांग की।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संगठन कानून एवं संविधान में विश्वास रखता है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद अभिषेक तिवारी, वीरेंद्र बिष्ट, रोबिन त्यागी, अर्जुन सोनकर, कोमल वोहरा, मोनिका चौधरी, संगीता गुप्ता, मुकीम भूरा, जगदीश धीमन, संजय शर्मा, ट्विंकल अरोड़ा, सुमित्रा ध्यानी, राजीव पुंज, विपुल नौटियाल, अभिनव थापर, स्वस्तिक चोपड़ा, पिया थापा, इलाइस अंसारी, वीरेंद्र पंवार, ललित बद्री, सुनील जयसवाल, अर्जुन पासी, शिवांशु जैसवाल, प्रमोद मुंशी, अनिल डोबरियाल, दीपक बिष्ट, शोभित तिवारी, लकी राणा, गुलशन, प्रवीण भारद्वाज, सौरभ शर्मा, मनीष गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story