कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर की चर्चा
पौड़ी गढ़वाल, 16 मई (हि.स.)। कांग्रेस की ओर से शनिवार को नवनिर्वाचित शहर व ग्रामीण ब्लाक अध्यक्षों व जिला पंचायत सदस्य संगठन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
शनिवार को जिला पंचायत के पुराने सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में जिला पंचायत सदस्य संगठन की अध्यक्ष पूनम कैंतुरा व नवनिर्वाचित शहर व ग्रामीण ब्लाक अध्यक्षों का सम्मान समारोह किया गया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने सभी से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए।कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से जनता परेशान है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो गई है। उन्होंने सभी से केंद्र व राज्यसरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस मौके पर नगराध्यक्ष भरत सिंह रावत, कमला रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय, राकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, रमेश चंद्र, विजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, पंकज रावत आदि शामिल रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

