राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता घायल

WhatsApp Channel Join Now

देहरादून, 16 जुलाई (हि.स.)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान गुरुवार को बन्नू स्कूल मैदान में एक हादसा हो गया। निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर लोहे का कटर गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अमर मेहता को तत्काल सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बन्नू स्कूल मैदान में लोहे का कटर गिरने से अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उनके साथ मनीष नागपाल, नवीन जोशी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद हैं।

----

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Share this story