उत्तराखंड कांग्रेस ने लोकभवन घेराव की तैयारियां तेज की

WhatsApp Channel Join Now
उत्तराखंड कांग्रेस ने लोकभवन घेराव की तैयारियां तेज की


देहरादून, 4 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस ने आगामी 16 फरवरी को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बुधवार को पार्टी मुख्यालय, राजीव भवन, में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नेताओं से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सुझाव दिए। गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और कानून व्यवस्था से आम जनता असंतुष्ट है और कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।

निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया जा रहा है और इसमें सभी वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठन और विभागीय पदाधिकारी, साथ ही राज्यभर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। महर्षि ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

बैठक में निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि,प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह,पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, दर्शन लाल, प्रीतम आर्य,प्रशान्त खंडूरी, यशपाल चौहान,सुनित सिंह राठौर,सुलेमान अली, मोहन काला, विपुल जैन, भगवती प्रसाद सेमवाल, सोहन लाल रतूड़ी,अवतार सिंह नेगी,आलोक बगवाडी और मोहन खत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story