कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान


हल्द्वानी, 23 नवंबर (हि.स.)। भ्रष्टाचार और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर रविवार को जेल रोड चौराहा, हीरानगर में ब्लॉक एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में विधायक सुमित हृदयेश समेत कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर एकत्रित हस्ताक्षर राजभवन कूच के दौरान राज्यपाल को सौंपे जाएंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा और सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज संवैधानिक संस्थाओं तक पहुंचाएगी।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनता को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग उठाना है। इस दौरान हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, शोभा बिष्ट, मधु सांगुड़ी, पार्षद नीमा भट्ट समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781998 Articles

Share this story