ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कई महिलाओं ने ली सदस्यता

WhatsApp Channel Join Now


हरिद्वार, 22 मई (हि.स.)। गोविंदपुरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आर्य नगर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने की। बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही कई नए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। बैठक में क्षेत्र के अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें श्रीमती संतोष चौहान, श्रीमती अंजू द्विवेदी, जिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती शशि झा, मीनाक्षी शर्मा, सुमन सिंघल, उमा सुखीजा, अंजू मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में काजल शर्मा एवं दीपा अहलूवालिया ने कई महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कांग्रेस ज्वाइन करने वाली महिलाओं का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और सदस्यता अभियान को तेज करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसआईआर का कार्य चल रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी एसआईआर के बहाने विपक्षी दलों से जुड़े लोगों के वोट काटने का कार्य कर रही है, इसलिए इस ओर विशेष ध्यान देना होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story