हल्द्वानी में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर विचार–गोष्ठी

WhatsApp Channel Join Now
हल्द्वानी में कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर विचार–गोष्ठी


हल्द्वानी, 28 दिसंबर (हि.स.)।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की ओर से स्वराज आश्रम में विचार–गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला रही है।

जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने पार्टी के 140 वर्षों के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला। नेताओं ने मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोकतंत्र की रक्षा का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story