हल्द्वानी में कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
हल्द्वानी में कांग्रेस की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन


हल्द्वानी, 09 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा ने गुरुवार को स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। प्रभारी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक से पूर्व वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में आगामी चुनावों को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रभारी कुमारी सेलजा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता बढ़ाने, आपसी समन्वय मजबूत करने और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने, युवाओं व नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर रणनीतिक रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, मनोज यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, विधायक सुमित ह्रदयेश, पूर्व विधायक रंजीत रावत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story