अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी की भाजपा ने की निंदा

WhatsApp Channel Join Now
अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी की भाजपा ने की निंदा


हरिद्वार, 13 अक्टूबर (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संबंध में की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना जीवन राष्ट्र की सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए समर्पित किया है। उनके योगदान पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है।

आशुतोष शर्मा ने कहा कि अजीत डोभाल देश के उन वीर सपूतों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति से देश का मान बढ़ाया है। ऐसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी के प्रति सार्वजनिक मंच से की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणी उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ ही राष्ट्रसेवा में जुटे लोगों के प्रति भी असम्मानजनक संदेश देती है।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं और प्रत्येक नेता को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा तथा राष्ट्रीय संस्थाओं के प्रति सम्मान बनाए रखना भी जरूरी है। देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और संयम का परिचय देना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। इस धरती के सपूत अजीत डोभाल ने अपने कार्यों से देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने राहुल गांधी से अपने वक्तव्यों में सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपेक्षा की।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story