सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शहर की समस्याएं हल करने की उठाई मांग

WhatsApp Channel Join Now
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शहर की समस्याएं हल करने की उठाई मांग


पौड़ी गढ़वाल, 09 जुलाई (हि.स.)।गढ़वाल सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति ने शहर की विभिन्न समस्याएं हल करने की मांग उठाई है।समिति ने गुरुवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर जल्द समस्याएं हल करने की मांग उठाई।

बुधवार को डीएम से मिलते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर के श्रीनगर रोड में वन निगम द्वारा संचालित कई जा रहे लकड़ी टाल में कई बार लकड़ियों की कमी बनी रहती है। जबकि शहर व नजदीकी क्षेत्र के ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए यहां से लकड़ी ले जाते है, लकड़ियों की कमी से उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

कहा कि लकड़ी रखने वाले स्थान में समुचित व्यवस्था नहीं होने से लकड़ियां गीली हो जाती है। समिति ने यहां पर पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था करवाते हुए लकड़ियों को रखने वाले स्थान में टीन शेड का निर्माण करने की मांग उठाई। समिति ने जिलाधिकारी को बताया कि जिला अस्पताल में स्थित जन औषधी केंद्र में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध नहीं रहने से मरीजों को मेडिकल स्टोरों से महंगी दवाईयां खरीदनी पड़ती है।

उन्होंने यहां पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध करवाने की मांग की। समिति ने डीएम से कंडोलिया खेल मैदान में प्राकतिक घास लगाने के साथ ही दर्शक दीर्घा में टीन शेड लगाने की मांग की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र बड़थ्वाल, महासचिव जसपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष केदार सिंह गुसांई, संयोजक राजेंद्र सिंह नेगी, विक्रम सिंह राणा, सरदार सिंह रावत, केशर असवाल आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कर्ण सिंह

Share this story