पैतृक गांव हड़खोला में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,प्रदेश की खुशहाली की कामना

WhatsApp Channel Join Now
पैतृक गांव हड़खोला में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना,प्रदेश की खुशहाली की कामना


पिथौरागढ़, 25 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने एक दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे के दौरान पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में परिवार सहित पूजा-अर्चना की। उन्होंने देवता से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं।

पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। धामी ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

मुख्यमंत्री ने गांव में स्थानीय लोगों,बच्चों और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनके परिवार और क्षेत्र की परिस्थितियों के बारे में जानकारी ली। बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री के आगमन पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने उनके प्रति आत्मीयता व्यक्त की। इस दौरान डीडीहाट के ब्लॉक प्रमुख गुड्डू धामी, उपजिलाधिकारी खुशबू पांडेय सहित जनप्रतिनिधि,अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766721 Articles

Share this story