मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अराजकता से सत्ता हासिल करने के मंसूबे पूरे नहीं होंगे

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-अराजकता से सत्ता हासिल करने के मंसूबे पूरे नहीं होंगे


देहरादून, 16 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने में नाकाम रहने के बाद विपक्ष अराजकता के सहारे सत्ता परिवर्तन का रास्ता तलाश रहा है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी पोस्ट में सवाल उठाया कि बांग्लादेश की तर्ज पर भारत में सत्ता परिवर्तन की बात करने वालों को जनता के जनादेश पर भरोसा क्यों नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, देश में अशांति का माहौल बनाकर और विकास की राह में बाधा डालकर सत्ता हासिल करने की कोशिशें सफल नहीं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश की जनता ने विकास और प्रगति देखी है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार और लूट देखने को मिलती थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता का रास्ता जनता के वोट से होकर गुजरता है, अराजकता से नहीं।

-----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761756 Articles

Share this story