जनसेवा शिविर में दिया आवेदन, शाम तक मिली सिलाई मशीन

WhatsApp Channel Join Now
जनसेवा शिविर में दिया आवेदन, शाम तक मिली सिलाई मशीन


जनसेवा शिविर में दिया आवेदन, शाम तक मिली सिलाई मशीन


देहरादून, 11 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' बहुउद्देशीय शिविर में आवेदन देने वाली एक महिला को शनिवार को उसी दिन सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिविर में स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जूट बैग बनाकर स्वरोजगार शुरू करने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय से शाम तक बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। सिलाई मशीन मिलने के बाद बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई से उनके स्वरोजगार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अब वह जूट बैग तैयार कर अपनी आजीविका को सुदृढ़ कर सकेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story