मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा


देहरादून, 18 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को उनके शासकीय आवास पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों और विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राम माधव के साथ संगठन से जुड़े विषयों और वर्तमान परिस्थितियों पर विचार-विमर्श हुआ।

----

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762907 Articles

Share this story