हरिद्वार को मिलेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, 10 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी

WhatsApp Channel Join Now
हरिद्वार को मिलेगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, 10 एकड़ भूमि को कैबिनेट की मंजूरी


हरिद्वार, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। हरिद्वार में कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि हरिद्वार में फिलहाल एक मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है, अब दूसरे मेडिकल कॉलेज की तैयारी है।

यह नया कॉलेज कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि ईएसआई मेडिकल कॉलेज शुरू होने से जिले में न केवल मेडिकल शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि आम लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा भी मिलेगी। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

कैबिनेट की इस मंजूरी को नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इससे हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ रहा दबाव कम होने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759562 Articles

Share this story