पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर दी बधाई


देहरादून, 7 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सार्वजनिक जीवन और सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे करने पर बुधवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई मोदी की सार्वजनिक सेवा की यात्रा अब विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान, बुनियादी ढांचे के विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का प्रधानमंत्री का संकल्प प्रेरणादायी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उनकी प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story