मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानी ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानी ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की


गदरपुर, 31 जुलाई (हि. स.)। मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर गदरपुर स्थित कम्बोज धर्मशाला में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ऊधम सिंह श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अखंड पाठ में भाग लिया तथा गुरुद्वारे में मत्था टेककर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर बलिदानी का जीवन साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और बलिदान की अमिट प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड भारतीय इतिहास का काला अध्याय था, जिसका प्रतिकार कर ऊधम सिंह ने भारत के स्वाभिमान और अदम्य साहस का परिचय पूरी दुनिया को कराया।

धामी ने कहा कि शिक्षाएं मानवता, करुणा, सत्य, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास में सिख समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा सभी को ऊधम सिंह के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक अरविंद पाण्डेय, शिव अरोरा, त्रिलोक सिंह चीमा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

---

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story