राज्यपाल से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव ने की भेंट,विकास योजनाओं पर चर्चा
Apr 10, 2026, 20:22 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
देहरादून, 10 अप्रैल (हि.स.)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शुक्रवार को लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा समसामयिक विषयों पर चर्चा की।
राज्यपाल से आज लोक भवन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से प्रदेश की विभिन्न समसामयिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

