बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला,चॉकलेट बांटकर की बातचीत

WhatsApp Channel Join Now

हल्द्वानी, 25 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को निजी कार्यक्रम में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचे। काठगोदाम नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद हेलीपैड पर अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री का काफिला निजी कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ तो सड़क किनारे खड़े कुछ बच्चों पर उनकी नजर पड़ी। मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाकर बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर बच्चे उत्साहित नजर आए और उन्होंने ‘पुष्कर मामा जिंदाबाद’के नारे लगाए।

श

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story