मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ


मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ


देहरादून, 29 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए राज्य के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों से जुड़ा पर्व है। यह प्रेम, विश्वास और समर्पण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपराएं सामाजिक समरसता और पारिवारिक एकजुटता का आधार हैं। ऐसे पर्व समाज में आपसी सद्भाव और विश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की कि करवाचौथ का पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story