मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की भेंट

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने की भेंट


देहरादून, 12 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरभजन सिंह का स्वागत करते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में विशिष्ट पहचान बनाने वाले हरभजन सिंह का खेल जीवन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री और हरभजन सिंह के बीच इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775682 Articles

Share this story