अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर धामी ने कांग्रेस से मांगा जवाब

WhatsApp Channel Join Now
अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर धामी ने कांग्रेस से मांगा जवाब


देहरादून, 13 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के संबंध में नेता प्रतिपक्ष और

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताते हुए उत्तराखंड कांग्रेस से अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

मुख्यमंत्री धाामी ने मंगलवार को कहा कि अजीत डोभाल ने देश की सुरक्षा और सामरिक हितों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करते समय नेताओं को भाषा और तथ्यों की गंभीरता का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदेश कांग्रेस के नेता अपने शीर्ष नेतृत्व से इस संबंध में सवाल पूछेंगे और अजीत डोभाल के प्रति अपना सम्मान सार्वजनिक रूप से व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के बीच मतभेद लोकतंत्र का स्वाभाविक हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा तथ्यात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण होनी चाहिए। उत्तराखंड ने राष्ट्रसेवा, सैन्य पराक्रम और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले अनेक सपूत देश को दिए हैं और प्रदेश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड अपने सपूतों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं करेगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक संवाद में मर्यादा और जिम्मेदारी बनाए रखना सभी का दायित्व है।

_________________

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760327 Articles

Share this story