चंपावत में शोक संतप्त परिवार से मिले सीएम धामी, 10 लाख की सहायता राशि सौंपी

WhatsApp Channel Join Now
चंपावत में शोक संतप्त परिवार से मिले सीएम धामी, 10 लाख की सहायता राशि सौंपी


चंपावत, 16 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत निवासी स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्वर्गीय सोमेंद्र सिंह बोहरा के पिता गोपाल सिंह बोहरा को 10 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि 18 अप्रैल 2026 को हुए एक दुखद हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोमेंद्र सिंह बोहरा का असामयिक निधन हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story