सीईसी विवाद को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा : धामी

WhatsApp Channel Join Now
सीईसी विवाद को बेवजह राजनीतिक तूल दिया जा रहा : धामी


हल्द्वानी, 25 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। अधिकारी अपनी-अपनी टिप्पणियां रिपोर्ट में दर्ज करते हैं,लेकिन अंतिम निर्णय सामूहिक रूप से लिया जाता है।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक सवाल पर कहा कि सचिवालय की कार्यप्रणाली में भी किसी रिपोर्ट या प्रस्ताव पर संबंधित अधिकारी अपनी टिप्पणियां दर्ज करते हैं और इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत निर्णय लिया जाता है। उन्होंने कहा कि निर्णय लेते समय जनहित को ध्यान में रखा जाता है।

मुख्यमंत्री ने मुख्य चुनाव आयुक्त से जुड़े मामले को लेकर कहा कि इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को निर्धारित प्रावधानों और प्रक्रिया के अनुसार देखा जाना चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Share this story