मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित किसानों से की बातचीत

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित किसानों से की बातचीत


मुख्यमंत्री धामी ने बाजपुर में ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का लिया जायजा, प्रभावित किसानों से की बातचीत


बाजपुर, 09 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ खेतों का स्थलीय निरीक्षण भी किया और किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बाजपुर क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री धामी जानकारी मिलने पर प्रभावित क्षेत्र का हाल चाल और किसानों से बातचीत करने के लिए हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय बाजपुर का हवाई से सर्वेक्षण किया और किसानों से बातचीत कर नुकसान की जानकारी ली। साथ ही उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों से नुकसान के आकलन से लेकर राहत संबंधी कार्रवाई तक तत्परता से काम करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।________________

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Share this story