एआई तकनीक से आमजन तक सरलता से पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी:धामी

WhatsApp Channel Join Now
एआई तकनीक से आमजन तक सरलता से पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी:धामी


हरिद्वार, 21 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शनिवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) के सभागार में एआई आधारित मोबाइल ऐप एवं पोर्टल का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री को ऐप और पोर्टल की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और विभिन्न विशेषताओं की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक सरल, सुलभ और त्वरित रूप से पहुंचाई जाएगी। इससे लोगों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने में आसानी होगी।

उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तकनीक शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही सरकारी सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

इस अवसर पर मेलाधिकारी सोनिका ने मुख्यमंत्री को आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में आईजी मेला योगेंद्र सिंह रावत, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, एसएसपी मेला आयुष अग्रवाल, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781163 Articles

Share this story