केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले चले सफाई अभियान

WhatsApp Channel Join Now

गुप्तकाशी, 01 मार्च (हि.स.)। केदारनाथ क्षेत्र के व्यापारी बाजारों में गंदगी से आक्रोशित हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल खुलने की तिथि नजदीक आते ही पड़ावों पर स्वच्छता को लेकर भी व्यापारी गंभीर नजर आ रहे हैं।

व्यापार संघ गौरीकुंड, सोनप्रयाग, सीतापुर, रामपुर , शेरसी तथा फाटा द्वारा बेहतर कूड़ा निस्तारण की मांग की गई हे। व्यापारियों ने बताया कि सफाई कर्मी पड़ावों में सफाई करने के बाद कूड़े को नदी नालों में गिरा देते हैं। जबकि कूड़ा प्रबंधन को लेकर कई बार जिला प्रशासन को कहा गया है,व्यापारियों ने बताया यात्रा के दौरान एक छोटा वाहन कूड़ा लेने पहुंचता है लेकिन कूड़े की मात्रा अधिक होने से उसे ऐसे ही ढेर छोड़ दिया जाता है।

वहीं यात्रा के बाद शीतकाल के दौरान भी फाटा बाजार के नजदीक स्थित जंगलों में कूड़ा बिखरा पड़ा हुआ है। जिस पर भालू सहित अन्य जंगली जानवर पहुंच रहें। स्थानीय ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने कहा कि इन दिनों बाजार में होटल लॉज बंद होने के बाद भी इतना कूड़ा कहां से यहां लाया जा रह है। ग्रामीणों ने जंगल में फैली कूड़े के निस्तारण की भी मांग की है।

गुप्तकाशी के होटल व्यवसाई संदीप पुजारी ने बताया कि शेरसी में विगत वर्ष बाजार के एक छोर पर कूड़ा डंपिंग बनाया गया जिसमें शेरसी बड़ासू के कूड़े के साथ अन्यत्र स्थान का डंप किया गया। जिसका ग्रामीणों ने विरोध भी किया था। यात्रा के बाद कूड़े का निस्तारण न होने से कूड़े के ढेर पर भालू आने लगे जिस से बाद में ग्रामीणों द्वारा जला दिया गया।

होटल कारोबारी फाटा सुनील सेमवाल ने बताया कि यात्रा सीजन में जिला पंचायत के सफाई कर्मी सफाई के बाद कूड़े को एकत्र करते हैं जिसे जिला पंचायत का कूड़े वाहन में अन्यत्र ले जाया जाता है। कभी कभार यात्रा में वाहन के न पहुंचने से कूड़े को जंगल या नालों में फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कूड़े के ढेर पर जंगली जानवर आ धमक रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रत्येक बाजारों में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / बिपिन

Share this story