कनाडा सरकार की ओर से कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
कनाडा सरकार की ओर से कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान


कनाडा सरकार की ओर से कैलगरी नगर ने किया गायत्री परिवार का सम्मान


हरिद्वार, 07 जून (हि.स.)। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज के युवा प्रतिनिधि एवं देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या जन्मशताब्दी वर्ष के वैश्विक संदेश हेतु इन दिनों कनाडा प्रवास पर हैं। जहां कनाडा की केंद्र सरकार की ओर से कैलगरी (अल्बर्टा) के तीन सांसदों ने विशेष सम्मान पत्र भेंटकर युवा आइकॉन डॉ. पण्ड्या के माध्यम से विश्व शांति, मानवीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय एवं वैश्विक सद्भाव के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय योगदानों के लिए शांतिकुंज व गायत्री परिवार को सम्मानित किया गया। चार दिन पूर्व ही ओंटारियो राज्य द्वारा भी डॉ पण्ड्या को सम्मानित किया गया था।

शांतिकुंज के मीडिया विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार डॉ चिन्मय पण्ड्या को कनाडा सरकार एवं कैलगरी नगर ने सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद माइक जेमिसन ने सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्हें सम्मान पत्र भेंट किया तथा उनके प्रेरणादायी नेतृत्व, मानवीय मूल्यों के संवर्धन और समाज-निर्माण में दिए जा रहे योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ पण्ड्या ने कहा कि यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि अखिल विश्व गायत्री परिवार और उसके संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के वैश्विक सेवा-कार्यों तथा भारतीय संस्कृति के सार्वभौमिक संदेश के प्रति व्यक्त श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। इस सम्मान पर अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुखद्वय डॉ प्रणव पण्ड्या एवं शैलदीदी सहित देवसंस्कृति विवि व शांतिकुंज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story