वेनू अग्रहरी ढिंगरा उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नामित

WhatsApp Channel Join Now
वेनू अग्रहरी ढिंगरा उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष नामित


देहरादून, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तराखंड शासन ने वेनू अग्रहरी ढिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। इस संबंध में शुक्रवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से कार्यालय ज्ञाप जारी किया गया।

संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार,उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नामित अध्यक्ष का कार्यकाल छह जनवरी 2025 को समाप्त होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किए जाने संबंधी पूर्व में जारी कार्यालय ज्ञापों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही वेनू अग्रहरी ढिंगरा को आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है।

कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि उन्हें मंत्रिपरिषद विभाग के 25 अप्रैल 2025 के कार्यालय ज्ञाप में उल्लिखित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इन सुविधाओं का व्यय संबंधित विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उनके कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि के संबंध में संबंधित प्रशासनिक विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार पांडेय

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776693 Articles

Share this story