चारधाम यात्रा : हरिद्वार से रोडवेज बस सेवा शुरू

WhatsApp Channel Join Now
चारधाम यात्रा : हरिद्वार से रोडवेज बस सेवा शुरू


चारधाम यात्रा : हरिद्वार से रोडवेज बस सेवा शुरू


हरिद्वार, 27 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड परिवहन निगम ने हरिद्वार रोड़वेज डिपो से चारधाम यात्रा के लिए बस सेवा की शुरूआत की है। हरिद्वार रोड़वेज बस स्टैंड से बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री के लिए रोजाना न्यूनतम 10 बसों का संचालन शुरू किया गया है। ऐसे में जो लोग प्राइवेट टैक्सी और अन्य वाहनों का खर्चा वहन नहीं कर सकते, वे लोग इन बसों के चलने से काफी संतुष्ट हैं।

हरिद्वार रोडवेज के एजीएम विशाल चंद्रा ने बताया कि इससे चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सस्ता और सुरक्षित विकल्प मिल रहा है। बड़ी संख्या में यात्री रोड़वेज द्वारा चारधाम यात्रा के लिए शुरू की बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा यात्रियों की संख्या और डिमांड के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। एक यात्री सूरज ने बताया कि सरकार द्वारा सस्ते किराये में यह अच्छी सुविधा है। सुरक्षा और खर्च के लिहाज से भी ठीक है। इसलिए उन्होंने निजी बस से यात्रा करने के बजाए सरकारी बस को प्राथमिकता दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story