भंडाफोड़, 1 हजार 2 सौ 22 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
भंडाफोड़, 1 हजार 2 सौ 22 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


भंडाफोड़, 1 हजार 2 सौ 22 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार


हरिद्वार, 10 नवंबर (हि.स.)। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत पुलिस ने चरस तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पिरान कलियर पुलिस ने बेड़पुर चौक के समीप चेकिंग के दौरान एक कार से 1 किलो 222 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त रेनॉल्ट काइगर कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है।

नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस की टीम बेड़पुर चौक के पास चेकिंग कर रही थी,तभी संदिग्ध रेनॉल्ट काइगर कार यूके 08 बीएल 3527 को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार मोनू अली (26) पुत्र बारू निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर के कब्जे से 1 किलो 222 ग्राम चरस बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव और आसपास के गांवों में नशा करने वाले लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र करता था। इसके बाद उसे कलियर क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। आरोपित ड्राइविंग का काम करता है और व्यक्तिगत खर्चों की पूर्ति के साथ अधिक पैसा कमाने के लालच में तस्करी करने लगा।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774702 Articles

Share this story