चारधाम यात्रियों को मिलेगी यात्रा सुरक्षा किट, सफर होगा सुरक्षित और स्वच्छ

WhatsApp Channel Join Now
चारधाम यात्रियों को मिलेगी यात्रा सुरक्षा किट, सफर होगा सुरक्षित और स्वच्छ


चारधाम यात्रियों को मिलेगी यात्रा सुरक्षा किट, सफर होगा सुरक्षित और स्वच्छ


हरिद्वार, 20 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा के यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा को लेकर एक अभिनव पहल शुरू की गई है। इसके तहत ग्रीन कार्ड बनवाकर यात्रा पर निकलने वाले सभी वाहनों को यात्रा सुरक्षा किट वितरित की जा रही है। इस किट में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई उपयोगी सामग्री कूड़ा निस्तारण के लिए गार्बेज बैग, आपात स्थिति के लिए वॉमिटिंग बैग, महिला यात्रियों के लिए विशेष फीमेल यूरिन बैग, मास्क और सैनिटाइजर शामिल की गई है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रा को अधिक सुरक्षित, स्वच्छ और आरामदायक बनाना है। खासतौर पर पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान होने वाली असुविधाओं को देखते हुए यह किट काफी मददगार साबित होगी। गार्बेज बैग से मार्गों पर कूड़ा फैलने की समस्या पर नियंत्रण मिलेगा।

यह पहल उत्तराखंड सरकार के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की प्रेरणा से शुरू की गई है। वहीं इसका संचालन नोडल परिवहन चारधाम यात्रा संदीप सैनी के निर्देशन में किया जा रहा है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह की पहलें आगे भी जारी रहेंगी, जिससे यात्रा को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुखद बनाया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share this story