टनकपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल

WhatsApp Channel Join Now
टनकपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल


टनकपुर में मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल


चम्पावत, 11 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया मंगलवार को टनकपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई। ट्रायल में विभिन्न खेल विधाओं के कुल 140 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चयन प्रक्रिया में 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के 80 बालक और 60 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन और टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों में अपनी दावेदारी पेश की। खिलाड़ियों का मूल्यांकन शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया गया। इसके तहत 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन और वर्टिकल जंप जैसे परीक्षण कराए गए। चयन समिति ने खिलाड़ियों की गति, सहनशक्ति, शक्ति और समन्वय क्षमता का आकलन किया। खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और खेल अवसरों से जोड़ना है, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

चयन प्रक्रिया के दौरान शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा तथा हिमांशु गड़कोटी उपस्थित रहे। वहीं खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर एवं सूरज पांडे, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक रन बहादुर मल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश तथा कराटे प्रशिक्षक विजय रावत सहित अन्य प्रशिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story