होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती

WhatsApp Channel Join Now
होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती


होली से पहले अवैध शराब कारोबार पर प्रशासन की सख्ती


चंपावत, 02 मार्च (हि.स.) चम्पावत में होली पर्व से पहले आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाया है। इस दौरान विभाग ने जनपद से 18.75 लीटर अवैध शराब बरामद की।मामले में दो अभियोग दर्ज किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि अभियान के तहत बाराकोट क्षेत्र से 9.75 लीटर और घाट क्षेत्र से 9.00 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 9,400 रुपये है।

आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छापेमारी और वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व तक यह अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story