चम्पावत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने किया पौधारोपण

WhatsApp Channel Join Now
चम्पावत में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सीएम धामी ने किया पौधारोपण


चंपावत, 31 मार्च (हि.स.)। चम्पावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में पौधारोपण किया।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मातृभावना से जुड़ा एक भावनात्मक प्रयास है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी राज्य उत्तराखंड के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद आवश्यक है। अधिक पौधारोपण से हरियाली बढ़ेगी और जल संरक्षण व जलवायु संतुलन को भी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर एसएसबी के अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव मुरारी

Share this story